घुटने के पीछे नसों में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 16:12

घुटनों के पीछे दर्द जिसे हैमस्ट्रिंग भी कहते हैं, आज एक बड़ी समस्या बनी हुई है । घुटने के पीछे का दर्द कईं कारणों से होता है । जब घुटनों की मांसपेशियों में दवाब या खिंचाव आ जाता है, तब यह दर्द शुरु होता है । कभी-कभी टखनों में पानी भर जाता है, जिससे सूजन आ जाती है, तब यह दर्द पैदा हो जाता है।

घुटनों के पीछे नसों में दर्द की समस्या अक्सर लोगों को काफी परेशान करती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इससे पूरे पैर, काल्फ और यहां तक कि घुटनों में भी गंभीर दर्द होता है। घुटनों के पीछे नसों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर फिजिकल एक्टिविटी अधिक करना, खेल-कूद और अधिक एक्सरसाइज आदि के कारण घुटनों की नसों और मांसपेशियों में दर्द होता है, लेकिन नसों में दर्द का एक बड़ा कारण नसों में ब्लॉकेज, खराब ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन भी है। क्योंकि इससे नसों में खून इकट्ठा होने और जमने लगता है, जो नसों में सूजन को ट्रिगर करता है। इससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं। जिससे नसों में गंभीर दर्द की समस्या होती है। इससे उनका चलना-फिरना, बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info